फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रविवार देर शाम जहांगीरगंज पुलिस ने एक युवक को दो देशी तमंचे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बनाने के कारखाने का खुलासा करते हुए अवैध असलहा बनाने के कई उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक युवक असलहा बनाकर बेचने का काम करता है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर रविवार देर शाम जहांगीरगंज एसओ नागेन्द्र सरोज टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। टीम प्राथमिक विद्यालय मंसूर गंज के पास मौजूद थी। उधर से गुजर रहे एक युवक को पुलिस टीम ने तलाशी के लिए रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस से बचकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा, तलाशी में उसके पास से दो अवैध असलहा व दो कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुमार निवासी मंसूरगंज बताया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह अवैध असलहा बनाने का काम करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापा मारा तो असलहा बनाने के कई औजार कारखाने में मिले। एसओ नागेन्द्र सरोज ने बता कि मौके से तमंचा बनाने में प्रयुक्त उपकरण व सामाग्री बरामद हुई है। इसमें निहाई, हथौड़ा, चिभ्भी, इलेक्ट्रानिक पावर कटर, सुम्ही, पेचकस, नल पाइप, लोहे को काटने वाली प्लेट, सड़सी, कील, स्प्रिंग, रेती आदि सामान बरामद हुआ है। उसके इस कार्य में कोई सहयोगी था या नहीं इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें