फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शांतीपुरम में दो शिक्षकों के घर से डेढ़ लाख की चोरी

Sat, 03 Jun 2023 04:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज
विज्ञापन

बच्चों के गुल्लक को भी उठा ले गए चोर
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शांतीपुरम काॅलोनी में दो शिक्षकों के घर को अपना निशाना बनाकर चोरों ने शुक्रवार रात करीब डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। दोनों परिवार अपने-अपने पैतृक गांव चले गए थे। वापस लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने शिक्षकों की संयुक्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली में दी गई तहरीर में अशोक यादव ने बताया कि वे गत दिवस परिवार के साथ पैतृक गांव थाना क्षेत्र बसखारी के ढेकवा चले गए। उनके बगल किराए पर रहने वाले शिक्षक राघवेंद्र नरायण भी अपने पैतृक गांव दिलावलपुर चले गए। वे लोग जब शुक्रवार को वापस लौटे तो उन्हें घर में चोरी की जानकारी हुई। चोर अशोक के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर सोने की चेन, दो सोने की लॉकेट, तीन पॉयल, पांच हजार रुपये नकद, टुल्लू पंप, रसोई गैस सिलिंडर, बर्तन उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राघवेंद्र नरायण के घर से चोरों ने बच्चों द्वारा दो गुल्लक में रखे गए करीब सात हजार रुपये के अलावा चांदी का कंगन, पायल, साइकिल चुरा लिया। चोरी की इस घटना के बाद नागरिकों ने मोहल्ले में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें