फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पेड़ से लटका मिला स्नातक छात्र का शव

Sat, 03 Jun 2023 04:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन के बाद ट्यूबवेल पर सोने गया था युवक
विज्ञापन

फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी आलापुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर रसीदपुर गांव निवासी बीए तृतीय वर्ष के छात्र का शव शनिवार को गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। पुलिस के अनुसार उसने तीन माह पूर्व जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस बीच अब शनिवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने आत्महत्या से जुड़े कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
सैदपुर रसीदपुर गांव में शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने गांव निवासी अर्पण (22) पुत्र राकेश का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही रोते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। शुक्रवार रात वह घर से खाना खाने के बाद गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर सोने गया था। वहां ट्यूबवेल के निकट ही शनिवार सुबह उसका शव मिला। अर्पण बीए तृृतीय वर्ष का छात्र था। शव मिलने की खबर घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस बीच वहां आई पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ग्रामीण घटना को संदिग्ध बता रहे हैं तो वहीं ज्यादातर लोग आत्महत्या मान रहे हैं। थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पूूरी तरह आत्महत्या का है। उसने रात 10 से 11 बजे के बीच फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने के जो लक्षण होते हैं, वे सब मिले हैं। उसने तीन माह पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें