अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली के सद्दरपुर गांव निवासी गुड़िया ने तहरीर देकर बताया कि टांडा कोतवाली के चिंतौरा निवासी दो आरोपियों ने उनके बेटे को दुबई भेजने के नाम पर उनसे डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद आरोपियों ने उनके बेटे को दुबई का जाली टिकट दे दिया। टिकट लेकर उनका बेटा लखनऊ एअरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां उसे पता चला कि जो टिकट उसके पास है, वह फर्जी है। इसके बाद वह वापस लौट आया। इसके बारे में आरोपियों से पूछा तो 50 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे।
अब जब रुपये वापस मांगे तो धमका रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद