फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या मार्ग पर लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम, फंसे रहे दूल्हे और बराती

Sun, 02 Mar 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
गर के मीरानपुर वार्ड में तमसा मार्ग के पास लगा जाम। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक तो नगर में अतिक्रमण दूसरे शादी-विवाह में वाहनों का दबाव, इसके चलते शाम होते ही शहर में अयोध्या मार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद देर रात तक वाहन रेंगते रहे। जाम में कई दूल्हों और बरातियों के वाहन फंसे रहे। यातायात पुलिस ने जैसे-तैसे वाहनों को पास कराया, लेकिन स्थायी निदान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

दो मार्च को बड़ी सहालग रही। ज्यादातर गेस्ट हाउस फुल थे। इसको लेकर शाम से ही नगर के अयाेध्या-अकबरपुर मार्ग पर तहसील तिराहे से लेकर बनगांव मोड़ तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम बरात में शामिल दर्जनो की संख्या में वाहन फंस गए। कई दूल्हे की गाड़ियां भी इसी जाम का शिकार हो गईं। इसी मार्ग पर कई मैरिज हॉल भी हैं। दूसरे पटरियों तक अतिक्रमण ने सड़क का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है।
टांडा बांदा मार्ग, शहजादपुर-दोस्तपुर मार्ग, दोस्तपुर-मालीपुर मार्ग पर भी वाहनों का दबाव अधिक रहा। टांडा-बांदा मार्ग पर पुरानी तहसील से कलेक्ट्रेट मार्ग पर ओवरब्रिज समेत बस अड्डा तक जाम लगा रहा। उधर फौव्वारा तिराहा से शहजादपुर, दोस्तपुर व मालीपुर मार्ग पर भी जाम लगा रहा, जबकि पुरानी तहसील पर यातायात पुलिस का बूथ भी बना है, लेकिन शाम होते ही यहां पर तैनात कर्मी गायब हो जाते हैं। इतना लंबा जाम होने के बाद भी कोई जिम्मेदार किसी चौराहे व सड़क पर नजर नहीं आया। जाम में फंसे बरातियों ने शहर के जिम्मेदारों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

अयोध्या से बरात में शामिल लोगों ने बताया कि जौनपुर जाना है। सुल्तानपुर के दोस्तपुर से टांडा के लिए निकले बराती शहजादपुर के बाद पुरानी तहलील तिराहे पर फंसे रहे। लोगों ने बताया कि अभी 12 किलोमीटर जाना है। जाम लगने से समय पर पहुंचना मुश्किल दिख रहा है। यातायात निरीक्षक जय बहादुर यादव ने बताया कि सहालग के चलते शाम को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जाम खुलवाकर आवागमन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें