फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़

Mon, 24 Aug 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे पवित्र शिवबाबा धाम में सुबह से से ही विशेष पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


हर हर महादेव व बम भोले के जयकारों से सोमवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों व शिवमंदिर गूंजते रहे। सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते श्रद्धालु भगवान भोले की विशेष पूजन अर्चन में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोडना चाह रहे थे।

सुबह से ही हाथों में पूजा की थालियां लिए युवतियों व महिलाओं का रुख शिवमंदिरों व शिवालयों की तरफ हो गया। उन्होंने मंदिरों में पहुंचकर न सिर्फ जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया, बल्कि मन्नतें भी मांगी। इसके अलावा अयोध्या व काशी से पवित्र जल लेकर लौटे बड़ी संख्या में कांवरियों ने मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


उधर जिला मुख्यालय से सटे पवित्र शिवबाबा धाम में विशेष पूजन अर्चन के लिए प्रात: से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। मालूम हो कि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को पवित्र शिवबाबा धाम में पूजन अर्चन व लगने वाले मेले में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते शिवबाबा में पूजन अर्चन के लिए न सिर्फ अकबरपुर नगर, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजन अर्चन का यह सिलसिला देर सायं तक चलता रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें