फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पहले रोजे पर जायरीन ने मांगी अमन-चैन की दुआ

Fri, 20 Feb 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नौचंदी मेले पर आस्ताने पर जियारत करते अकीदतमंद।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आस्था के प्रमुख केंद्र सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर बृहस्पतिवार को रमजान के पहले दिन और नौचंदी मेले के अवसर पर भीड़ उमड़ी। जनपद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में जायरीन सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन


रमजान माह की शुरुआत के साथ ही आस्ताने पर नजराने अकीदत पेश करने और जियारत का सिलसिला पूरे दिन चला। रोजेदारों ने देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं। खुशनुमा और ठंडे मौसम के बीच पहला रोजा होने से रोजेदारों को काफी राहत महसूस हुई। दरगाह के पास स्थित नीर शरीफ तालाब पर भी जायरीनों ने स्नान कर आध्यात्मिक शांति प्राप्त की।

दरगाह इंतजामिया कमेटी के इंचार्ज सेराज अशरफ ने बताया कि रमजान और मेले को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई थीं। दरगाह परिसर में साफ-सफाई, चूना छिड़काव और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। जायरीनों की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास मार्गों को व्यवस्थित किया गया।
विज्ञापन


कमेटी द्वारा रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, साथ ही चिकित्सा सहायता के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रही। नौचंदी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें