फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिबरी की आग से झुलसा वृद्ध, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी एक महिला चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान और अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी एक बुजुर्ग ढिबरी से लगी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी इश्तियाक अहमद (68) मंगलवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। समीप में ही ढिबरी रखी हुई थी। बताया जाता है कि देर रात अचानक जलती ढिबरी बिस्तर पर गिर पड़ी जिससे उसमें आग लग गई। इश्तियाक आग की चपेट में आ गये। गुहार पर जब
घरवाले पहुंचे तो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घरवालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु वहां इलाज से तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर भीटी थाना अन्तर्गत स्थानीय निवासी एक महिला चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान झुलस गई। घरवालों के अनुसार गांव निवासी शशिकला (45) पत्नी जगजीवन मंगलवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी बीच चिंगारी निकली जो उसके कपड़े पर गिर पड़ी। कपड़े में लगी आग को उसने बुझाने की असफल कोशिश की। गुहार पर पहुंचे घरवालों ने आग बुझाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें