जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। अहिरौली थाना क्षेत्र के नकटहा गांव निवासिनी सूरता देवी (70) गुुरुवार सायं गांव के पास सड़क पार कर रही थी।
तभी गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई।
हंसवर के औझीपुर निवासी प्रमोद (17) व संजय (22) की बाइक आमने सामने भिड़ गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई। टांडा के ब्राहिमपुर कुसुमा निवासी दिलीप (27) गुरुवार को ब्राहिमपुर तिराहे पर खरीददारी करने आया था। एक वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया।
इसी थाना क्षेत्र के मंझियारी निवासी अवधेश (35) एक वाहन की चपेट में आकर कश्मीरिया के पास मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।