फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में बाइक की टक्कर से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में उन्हें टांडा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर गांव का है। गांव निवासी अनारा देवी (65) पत्नी रामकिशोर गुरुवार को गांव के बाहरी छोर पर बाग में गई हुई थीं। बताया जाता है कि जब वे वहां से लौट रहीं थीं, इसी बीच एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इस बीच मौका पाकर बाइक सवार मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पर ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। आननफानन में उन्हें टांडा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें