अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र टांडा के दाउदचक गांव निवासी तारावती (65) सोमवार को धान कटाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।