फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क पार कर रही वृद्धा की हादसे में मौत

Wed, 20 Nov 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार देर शाम सात बजे करीब की है। रामपुर बिहरोजपुर निवासी बुजुर्ग महिला दुलारपति घर के पास ही सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वहां से निकल गया। अंधेरा होने की वजह से लोग वाहन को देख नहीं पाए। घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी मामले में अलीगंज पुलिस ने अब महिला के पुत्र पंकज की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें