जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के टुटहवा गांव निवासी राजकुमारी पाल (60) पत्नी गुरुप्रसाद बुधवार देर शाम रामलीला देखने के लिए घर से निकली थी। उसके मुताबिक वह घर से कुछ दूरी पर पहुंची थी कि इसी बीच वहां पहुंचे तीन अज्ञात लोग उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया, और मुंह दबाकर रास्ते से कुछ दूर खींच ले गए।
इसके बाद कपड़े से ही उसका हाथ बांध दिए। और कपड़े में आग लगा दिया। आग लगाने के बाद वह लोग वहां से भाग निकले। महिला किसी तरह से चीखती चिल्लाती अपने घर पहुंची। परिवारीजन घायलावस्था में उसे नगपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों ने फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। फैजाबाद में इलाज के दौरान महिला ने गुुरुवार को दम तोड़ दिया। घटना से परिवारीजनों व ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। परिवारीजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जाहिर किया है। एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में छानबीन चल रही है।