फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुकान के बाहर सो रहे वृद्ध की हत्या

Sun, 17 May 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
वारदात स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश देतीं एसपी प्राची सिंह।
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर के सुल्तानगढ़ बाजार में दुकान के बाहर चारपाई पर सो रहे वृद्ध जयराम की शनिवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर सीओ अकबरपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खुलासे के लिए तीन टीमों के गठन के निर्देश दिए। दाउदपुर निवासी जयराम गौड़ (65) की गांव से कुछ दूरी पर सुल्तानगढ़ बाजार में सिलाई की दुकान है। शनिवार की रात वह गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में गए थे। वहां खाना खाने के बाद वापस आकर रात में दुकान के बाहर चारपाई पर सो गए थे। दुकान के अंदर उनका भतीजा शिवा सो रहा था।

रात करीब एक बजे बिजली गुल होने के बाद शिवा पानी पीने के लिए बाहर निकले तो उसने जयराम गौड़ को चारपाई के नीचे पाया और उनके सिर से खून बह रहा था। गुड्डू ने पहले फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें