फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध जहां विद्युत खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, वहीं एक युवक घर की बिजली ठीक करने के दौरान करंट लगने से झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए वृद्ध को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी रामअजोर (65) पुत्र मेवालाल रविवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि घर से कुछ दूर आगे बढ़ा था कि इसी बीच उसका हाथ विद्युत खंभे से छू गया। उस समय खंभे में करंट उतरा था। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। चीखपुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते और उसे खंभे से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रामअजोर को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत इमामबाग निवासी एक युवक घर की बिजली ठीक करने के दौरान करंट लगने से झुलस गया। घरवालों ने बताया कि इमामबाग निवासी संदीप (32) पुत्र रजनीश शनिवार देर शाम घर की बिजली ठीक कर रहा था। इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। घरवाले जब तक उसे तार से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय इलाज के बाद संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें