फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्घ की मौत, लोग भड़के, तोड़फोड़

Mon, 30 Nov 2015 11:09 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अहिरौली बाजार के पूर्वी छोर निवासी कलेशर उर्फ निरहू (65) वर्ष सोमवार सायं साढ़े सात बजे करीब अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान फैजाबाद की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई। कलेशर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने मौके पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान अकबरपुर की तरफ से गोशाईगंज की तरफ जा रही एक एंबुलेंस वहां पहुंच गई, जिसे रोककर लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही अहिरौली थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम को देखते हुए जाम लगाए लोगों में आक्रोश फैल गया। जीप के रुकते ही कई लोग लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े। भीड़ को देखते हुए पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। खाली हुई जीप पर ग्रामीणों ने कई जगह लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन


बाद में उसी क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में मौजूद सीओ आलापुर आरके सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया बुझाया। देर सायं समाचार प्रेषण तक बाजार में जाम लगा हुआ था। उधर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय ने बताया कि दुर्घटना में मौत को लेकर जाम लगा था, लेकिन तोड़फोड़ जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें