अंबेडकरनगर। दस दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेवाना थाना क्षेत्र के सिसवा टिकरिया निवासी सुरेश कुमार ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता राम प्रकाश (67) दो अक्तूबर की शाम अकबरपुर से काम कर साइकिल से घर लौट रहे थे। टांडा बांदा राष्ट्रीय राज्य मार्ग के निकट गौहन्ना मौरंग मंडी के पास पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। डायल 112 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद इस बीच उनकी मौत हो गई। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।