फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गांव के पास मिला लापता हुआ किशोर

Mon, 14 Oct 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए किशोर को रविवार दोपहर पुलिस ने खसरोपुर मोड़ के निकट से खोज निकाला। बाद में जरूरी जानकारी हासिल कर उसे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी शोलू (16) तीन दिन पहले अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर किशोर की मां पूनम ने बसखारी थाने में पुत्र का अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवा, रूपेश, कर्मवीर, रवि, गुलाब, आजाद, धनंजय, जयप्रकाश व अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने सर्विलांस सेल का सहारा लिया। इसमें रविवार दोपहर सफलता भी मिली। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन गांव के ही निकट खसरोपुर मोड़ के निकट मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां शोलू खड़ा मिला। वह काफी परेशान दिख रहा था। पुलिसकर्मी उसे लेकर थाने गए और जानकारी हासिल की। बाद में परिजनों को मौके पर बुलाकर उन्हें शोलू को सौंप दिया। एसओ संतकुमार सिंह ने बताया कि शोलू को सकुशल खोज निकाला गया है। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में छानबीन की जा रही कि इस दौरान कहां था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें