अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र के कटोखर निवासी रामअवध (72) शुक्रवार शाम साइकिल से खेत से लौट रहे थे। गांव के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राम अवध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
सड़क हादसे में घायल अकबरपुर क्षेत्र के बरधा भिउरा निवासी सरोज कुमार (42) की मौत हो गई। 17 जुलाई को अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर चनहा चौराहे के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से सरोज को ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।