अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र के अरसावां गांव निवासी कुद्दन (68) सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कुद्दन सोमवार देर शाम घर से खेत की तरफ निकले थे। गांव के पास से गुजर रही सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कुद्दन को परिजन जिला अस्पताल ले गए, उपचार के दौरान कुद्दन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।