फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पॉलिटेक्निक भवन निर्माण में सुस्ती पर डीएम ने फटकारा

Tue, 11 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक का जायजा लेते डीएम अविनाश सिंह। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा क्षेत्र के हाजलपट्टी में राजकीय पॉलिटेक्निक के निर्माणाधीन भवन का मंगलवार को डीएम ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में सुस्ती मिलने पर डीएम ने नाराजगी जतायी। परियोजना प्रबंधक को दो हफ्ते में निर्माण तेज नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हाजलपट्टी में 17.53 करोड़ रुपये की लागत से पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण राजकीय निर्माण निगम करा रहा है। इस भवन का निर्माण अक्तूबर 2022 में पूरा करना था। तय समय सीमा बीतने के आठ माह बाद भी काफी काम अधूरा पड़ा है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह ने डीएम को बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से पूर्व में ली गई धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र भी नहीं दिया गया है। इसके लिए कई बार पत्र भी भेजा गया। काम में तेजी लाने के निर्देश का असर नहीं दिखा।
निर्माण की स्थिति जानने के बाद डीएम ने राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक राजमणि को फटकार लगायी। कहा कि यह स्थिति शासन की मंशा के विपरीत है। निर्माण की गति में तेजी नहीं आने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। डीएम ने परिसर में भ्रमण कर भवन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। इस दौरान कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें