फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से वृद्ध की मौत

Sat, 25 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
24 घंटे के भीतर छह लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। इनमें से एक वृद्ध की सर्पदंश के चलते मौत भी हो गई। अन्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तेजी से बढ़ी सर्पदंश की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार रामविनय (60) पुत्र रघुनाथ शनिवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत में गया था।
विज्ञापन


इसी बीच वह सर्पदंश का शिकार हो गया। घर पहुंचकर उसने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। परिवारीजन आनन-फानन में निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे उपचार के लिए ले जाने के लिए तैयार होते कि तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, शनिवार को इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर बाजार निवासी शिवशंकर (40), अहिरौली थाना क्षेत्र के जैतपुर की उर्मिला (28), अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी पंकज (25), इसी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासिनी शोभावती (28) व भीटी थाना क्षेत्र के रामबाबा निवासिनी गीता (30) सर्पदंश का शिकार हो गई। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें