फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उद्योग स्थापित करने में अधिकारी करें मदद

Mon, 30 Dec 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक हुई।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, औद्योगिक पार्क योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा की। उद्यम स्थापित करने के लिए इस वित्तीय वर्ष में 2509 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें 2268 लोगों को संबंधित विभागों से एनओसी जारी कर दिया गया है। 241 लोगों को एनओसी जारी न होने पर डीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

कहा कि जल्द से जल्द लंबित प्रकरणों को निदान करा उद्योग स्थापित करने में अधिकारी मदद करें। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित शिकायत का निवारण कराने के साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद के तहत चयनित कपड़ा उद्योग लगाने के लिए बैंकों में लंबित आवेदनों की समीक्षा की। लीड बैंक मैनेजर को समस्त प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका अकबरपुर, टांडा व जलालपुर के अधिशासी अधिकारियों को नगर को मॉडल के रूप में विकसित कर उसका सुंदरीकरण व विकास पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें