फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रदर्शन से पहले हाउस अरेस्ट हुए पदाधिकारी

Sun, 21 Dec 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आजाद अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाना था।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पार्टी के जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया जिससे कैंडल मार्च तथा विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को सांय चार बजे से जहांगीरगंज में अयोध्या मंडल कोऑर्डिनेटर रजनीश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल यादव, जिला प्रभारी शंकर मोदनवाल की अगुवाई में नारियावं के बावली चौक से जहांगीरगंज में सिंहपुर रोड पर स्थित आंबेडकर प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाना था। कार्यक्रम की सूचना के बाद सतर्क हुई पुलिस ने कार्यक्रम से पहले ही जहांगीरगंज में स्थित पार्टी जिला अध्यक्ष के आवास पर ही रजनीश त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। मंडल कोऑर्डिनेटर ने बताया कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। प्रशासन हमारी आवाज को दबा नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें