फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर अफसरों को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने उद्योग बंधु व व्यापार बंधु के साथ बैठक की। इस दौरान निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग का फीडबैक ठीक न मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि अविलंब इसमें सुधार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम ने व्यापार बंधु की बैठक को सम्बोधित किया। इसमें व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिला उद्योग बंधु की बैठक को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने संबोधित किया। डीएम ने क्रमवार प्रगति की आवश्यक समीक्षा की। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन विभाग का फीडबैक रिपोर्ट ठीक नहीं मिला। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगायी।
कहा कि अविलंब इसमें सुधार सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि यदि जल्द ही इसमें सुधार न तय हुआ तो आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित करायी जाएगी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की भी गहनता से समीक्षा की। इसमें उद्योग बंधु के महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर ली गई है। औद्योगिक संगठनों/उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने व्यापार बंधु के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारी बंधुओं के हितों को सर्वोपरि बताते हुए डीएम ने कहा कि शासन द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ व्यापारियों को दिया जाए। कहा कि व्यापारियों द्वारा जो भी शिकायत दर्ज करायी जाती है, उसका गंभीरता से निस्तारण किया जाए। कहीं पर व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत नही आनी चाहिए। उन्होंने छोटे व्यापारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
व्यापार मंडल के लोगों ने कहा कि नई सड़क शहजादपुर में निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने तथा कार्य में वन व विद्युत विभाग की तरफ से आ रहे व्यवधान को दूर कराने पर जोर दिया। डीएम ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने दूरदर्शन गली व चंगुल चेहरा गली में विद्युत पोल हटवाने का भी आग्रह किया। डीएम ने विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर प्रशासन वाणिज्य कर आशुतोष पाठक, व्यापार मंडल जिला महामंत्री अनिल कुमार अग्रहरि, प्रदीप कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें