फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा पहुंचा अधिकारियों का अमला, सुरक्षा की समीक्षा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में अयोध्या फैसले को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते कमिश्नर अयोध्या मनोज - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या प्रकरण के संभावित फैसले व बारावफात पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शुक्रवार को टांडा तहसील परिसर में मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र व आईजी रेंज डा. संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

कहा गया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सख्त कदम उठाए जाएं। यदि कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करे, तो उससे सख्ती से निपटा जाए। किसी को कानून हाथ में लेने की छूट न दी जाए। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों व भड़काऊ मैसेज करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि एकादशी, पूर्णिमा और बारावफात को सकुशल निपटाने के लिए के सुरक्षा के सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। आगामी दिनों में अयोध्या प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले संभावित फैसले के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। जिले की विभिन्न सीमाओं पर स्थापित बैरियर को पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाए। जिले में प्रवेश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। बगैर सघन जांच के किसी को भी जिले की सीमा में प्रवेश न करने दिया जाए।
विज्ञापन

कहा कि बारावफात को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लिया जाए। आईजी रेंज डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अयोध्या फैसले को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर गांव गांव जाकर लोगों में आपसी भाइचारी की डोर मजबूत करने के लिए प्रेरित करें।
सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखें। अफवाह फैलाने वालों व सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज फारवर्ड करने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। किसी भी प्रकार की रैली की अनुमति न दी जाए। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। इस दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, एडीएम अमरनाथ राय, एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी समेत सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें