फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राम मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध पर धमकाया

Mon, 03 Mar 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सोशल मीडिया पर आधा दर्जन लोगों की ओर से राम मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने व विरोध करने पर जान माल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर निवासी श्रीराम सोनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शिवरात्रि के दिन उसके गांव के ही मुर्सरफ खान की इंस्टाग्राम आईडी से गांव के ही निजाम खान, इनाम खान, आफताब अंसारी, आदिल, इमरान खान सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने आपत्ति जनक पोस्ट की थी। उस पोस्ट पर डिलीट करने की टिप्पणी करने वाले लोगों को भी अपशब्द कहे गए।
मुंबई में रहने वाले उसके बेटे विजय सोनी ने विरोध करते हुए पोस्ट डिलीट करने की बात लिखी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसका बेटा धमकियों के डर से अपने घर नहीं आ पा रहा है। उसे अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकाया जा रहा है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें