फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सें हड़ताल पर, मरीज बेहाल

Fri, 26 Feb 2016 11:31 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा पर तैनात नर्सों के काम करने से हड़ताल का विशेष प्रभाव मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर नहीं पड़ा। जिला अस्पताल में राजकीय नर्सिंग संघ के बैनरतले प्रदर्शन करते हुए नर्सों ने कहा कि यदि उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आगामी 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं राजकीय नर्सिंग संघ जिलाध्यक्ष रानी वर्मा ने कहा कि लंबे समय से नर्सों की उपेक्षा की जा रही हैं। सातवां वेतन आयोग की सिफारिशें नर्सों के हित में नहीं हैं। इसे वापस लिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।

जब भी धरना प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। अब आश्वासन से काम चलने वाला नहीं है। अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं होता है, तो आगामी 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान तय किया गया कि 27 फरवरी से दिल्ली के जंतरमंतर पर होने वाले आमरण अनशन को सफल बनाने में जनपद की भी भागीदारी बढ़ चढ़कर की जाएगी। इस मौके पर मंजूलता सिंह, रामक ली, रीना, विभा, आरती, अर्चना, अंजली आदि मौजूद रहीं।

उधर, नर्सों की हड़ताल से जिला मुख्यालय सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि संविदा पर तैनात नर्सों के हड़ताल पर न होने के चलते विशेष प्रभाव मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें