इसमें प्रभावित किसानों की बकाया देनदारी के मामले में एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रभावित किसानों ने अधिग्रहीत भूमि के बकाया भुगतान कराए जाने तथा आबादी की भूमि लेकर पुनर्वास एवं पुर्नस्थापना कराए जाने की मांग की। साथ ही न्यायालय में जमा प्रतिकर धन को दिलाए जाने की भी मांग की।
किसानों ने बताया कि मौजूदा हालात में अब गांव में रहना मुश्किल हो गया है। उपजिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि परिसंपत्तियों का सर्वे राजस्व, वनविभाग, उद्यान, लोक निर्माण, जल निगम व एनटीपीसी के अधिकारियों की टीम द्वारा किया जा चुका है। गणना सूची एनटीपीसी को दे दी गई है, जिसका मिलान एक सप्ताह में कर लेंगे।
उसके बाद कार्रवाई शुरू होगी। बैठक में एनटीपीसी के महाप्रबंधक एके सिन्हा, तहसीलदार राजेश सिंह, थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर के अलावा एनटीपीसी के अधिकारी और किसान रामअर्ज वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।