फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 50 हजार की इनामी रुबीना की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। माफिया सरगना खान मुबारक गैंग के प्रमुख शूटर डेढ़ लाख रुपये के इनामी परवेज की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद पुलिस व एसटीएफ अब परवेज की पत्नी रुबीना की तलाश में जुट गई है। उसके ऊपर भी पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है। परवेज की कॉल डिटेल के आधार पर पड़ोसी देश नेपाल तक पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फरार रुबीना बसपा नेता जुरगाम मेंहदी व उनके चालक शुभनीत यादव की हत्या में सह आरोपी है। 15 अक्टूबर 2018 को दिनदहाड़े हुई हत्या में कुल 26 आरोपी बनाए गए थे। इसमें माफिया सरगना खान जफर व उसके भाई खान मुबारक की पत्नियों के साथ परवेज की पत्नी रुबीना भी सह आरोपी है।
जुरगाम मेंहदी हत्याकांड के लगभग सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। जिसमें अधिकांश की जमानत भी न्यायालय से हो चुकी है। इसमें मात्र परवेज निवासी ग्राम मखदूमनगर, थाना अलीगंज व उसकी पत्नी रुबीना ही फरार चल रही है। पुलिस ने परवेज पर डेढ़ लाख रुपये व रुबीना पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

बीते रविवार को प्रदेश की एसटीएफ की टीम ने परवेज को जनपद गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस परवेज के मिले मोबाइल फोन के जरिये उसकी कॉल डिटेल के सहारे रुबीना के ठौर की तलाश में जुट गई है। इस मामले में हंसवर पुलिस भी सक्रिय है। क्योंकि रुबीना व परवेज थाना हंसवर के ही फरार आरोपी हैं। फिलहाल पुलिस को अभी तक रुबीना की कोई स्पष्ट लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है। फिर भी पुलिस का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें