फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अब मोबाइल एप की मदद से बुक होंगी रोडवेज बसों की सीटें

Sun, 23 Nov 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रोडवेज खड़ी बसें।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रोडवेज बस अड्डे पर किसी बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को अब बस की जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्मार्टफोन पर एक क्लिक में बसों की लाइव लोकेशन मिल सकेगी। रेलवे की तरह यात्री अब बस में चढ़ने से पहले ही अपनी सीट भी बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन

यात्री आधिकारिक मोबाइल एप यूपीएसआरटीसी, यूपी राही और मार्गदर्शी के माध्यम से सीट आरक्षित करने के साथ-साथ बस की वर्तमान स्थिति की लाइव ट्रैकिंग भी कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इसके लिए विशेष एप जारी कर सुविधाओं को और आधुनिक बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। बसों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा रहा है, जिससे सभी बसों की सटीक लोकेशन यात्रियों को उपलब्ध होगी। इसके बाद यात्री अपने स्मार्टफोन पर एप डाउनलोड कर एक क्लिक में बसों की लाइव ट्रैकिंग व सीट बुकिंग का लाभ ले सकेंगे। एप पर नजदीकी बस स्टैंड पर पहुंच चुकी बसों की जानकारी भी घर बैठे मिल जाएगी, जिससे लंबे समय तक इंतजार की परेशानी खत्म होगी।
एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि बसों में जीपीएस लगाने का कार्य जारी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप को पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाएगा। डिपो की सौ फीसदी बसों में यह सिस्टम लगाने के बाद सभी की लाइव ट्रैकिंग शुरू हो जाएगी। एप के माध्यम से यात्रियों को कई नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यात्रियों को समय से बसों की जानकारी उपलब्ध कराने और निगरानी के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यहां से बसों की सुचारु निगरानी और संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें