फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पकड़ा गया चलती कार में देह व्यापार

Wed, 25 Sep 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नेशनल हाईवे के बाद अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चलती कार में देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोलकाता से बुलाई गई युवती संग कार में एक्सप्रेस वे पर अनैतिक संबंध स्थापित करते दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। जबकि युवती समेत दोनोंं आरोपियोंं के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गत दिवस बसखारी थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चलती कार में देहव्यापार का मामला सामने आया था। इसमें एक स्थानीय युवती व छह युवकों को पकड़ा गया था। कार सीज कर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। अब इसी तरह का मामला बेवाना थानाक्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पकड़ में आया है। बेवाना पुलिस के अनुसार रसूलपुर दियरा के निकट रात तीन बजे एक कार को घेरकर रोका गया तो उसमें सवार दो युवक व एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
महिला पुलिस के जरिये युवती के कपड़े व्यवस्थित कराते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया गया। कार की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री पाई गई। पूछताछ में युवती ने खुद को कोलकाता निवासी होना बताया, जबकि दोनों युवकों की पहचान लखनऊ के खेड़ा आलमबाग निवासी दिलबाग सिंह व रामनगर आलमबाग निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से 2600 रुपये भी बरामद किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ देहव्यापार अधिनियम समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें