फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अब आसानी से हो सकेगी खून का थक्का जमने से जुड़ी जांच

Tue, 08 Oct 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पहुंची ब्लड जांच मशीन। 
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में खून से संबंधित जांच की सुविधा बेहतर हुई है। लगभग नौ लाख रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज को ब्लड कोएगुलेशन प्रोफाइल मशीन उपलब्ध हो गई है। इसके माध्यम से रक्त का थक्का जमने संबंधित जांच मुख्य रूप से हो सकेगी। इस जांच की सुविधा अब तक यहां नहीं थी। कई अन्य तरह की जांचें भी इस मशीन से होंगी। हालांकि संबंधित जांचों की सुविधा अन्य मशीनों जरिए पहले से मौजूद है।
विज्ञापन

मरीजों के समुचित इलाज के साथ-साथ जांच की सुविधा प्रदान करने को लेकर मेडिकल कॉलेज में स्थित पैथोलाॅजी लैब को हाईटेक किया जा रहा है। अत्याधुनिक मशीनों से लैस संबंधित लैब में बीते दिनों ही कैंसर, हार्मोंस समेत कई प्रमुख जांच की सुविधा शुरू हुई थी। इससे मरीजों को इन जांच के लिए लखनऊ या फिर अन्य बड़े शहरों तक की दौड़ लगाने से राहत मिली थी। इसी क्रम में अब रक्त का थक्का जमने से संबंधित जांच की सुविधा भी मरीजों को मिलने जा रही है। माना जा रहा है कि तीन से चार दिन में मशीन के इंस्टॉल होने के साथ ही मरीजों को संबंधित जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
पैथोलॉजी लैब के एचओडी डॉ. राजेश गौतम ने बताया कि शीघ्र ही रक्त का थक्का जमने संबंधित जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में लगभग दो सौ प्रकार की जांच की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। आने वाले दिनों में और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें