फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली उपकेंद्र रामनगर में दुरुस्त कराई जाए व्यवस्था

Tue, 08 Oct 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रामनगर एवं विद्युत वितरण खंड आलापुर के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की है। साथ ही उपकेंद्र में लगे बड़े ट्रांसफार्मरों को चबूतरे पर स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने पत्र में बताया कि विद्युत उपकेंद्र रामनगर में कार्यालय भवन एवं आवासीय भवन जर्जर हो गए हैं। करीब 50 वर्ष पहले स्थापित विद्युत उपकेंद्र में अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफार्मर भूमि से सटे हैं। बरसात के मौसम में आए दिन जलभराव हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति कई दिनों तक बाधित हो जाती है। बताया कि उपकेंद्र के दक्षिणी एवं पश्चिमी तथा पूर्वी छोर के कुछ भाग पर चाहरदीवारी का निर्माण भी नहीं हो पाया है। इस कारण बरसात का बाहरी पानी भी विद्युत उपकेंद्र परिसर में ही आकर जमा हो जाता है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से आपूर्ति व्यवस्था कई बार घंटों बाधित रहती है। इसके चलते आम उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से समस्या निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें