फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानों को जारी होगा नोटिस

Mon, 04 Jan 2016 11:12 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बेपटरी हो चुकी एमडीएम व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों ही जलालपुर व टांडा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों को एमडीएम योजना का समुचित लाभ छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


अब उन  प्रधानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है, जिन्होंने चुनाव में हारने के बावजूद अभी तक योजना के तहत उपलब्ध राशन विभाग को वापस नहीं किया या नए प्रधानों को उपलब्ध नहीं कराया।

इसी क्रम में सोमवार को कार्यालय में हुई बैठक में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक में बीएसए डा. राजबहादुर मौर्य ने ऐसे ग्राम प्रधानों की सूची उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया, जो बीते पंचायत चुनाव में हारे हैं और जिनके पास योजना के तहत खाद्यान्न अभी भी मौजूद है।
विज्ञापन


एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि जलालपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बैठक के दौरान ही 9 ग्राम बसिया, जैनापुर, ताजूपुर, सोनगांव, लखनिया, कासिमपुर, रुकुनपुर कासिमपुर, नगपुर, खानपुर उमरन व खालिसपुर भटौली की सूची उपलब्ध करा दी, जहां के प्रधान ने हार के बाद भी खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें