फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहे 29 विद्यालयों को नोटिस

Wed, 19 Jul 2017 10:09 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता के जिले में संचालित 29 विद्यालयों को शिक्षण कार्य बंद करने की नोटिस डीआईओएस कार्यालय ने जारी किया है। कहा गया कि नोटिस के बाद भी जांच के दौरान यदि कक्षाओं का संचालन होता पाया गया, तो न सिर्फ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि संबंधित विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बगैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस पर तत्कालीन डीएम के निर्देश पर पांच अलग अलग टीमों का गठन कराकर जांच अभियान चलाया गया। इसमें 29 विद्यालय ऐसे पाए गए, जिनकी या तो एक भी कक्षा की मान्यता नहीं थी, लेकिन इंटरमीडिएट तक का संचालन किया जा रहा था।

किसी की कक्षा आठ तक मान्यता थी, लेकिन इंटर तक संचालन हो रहा था। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। इस पर डीएम ने डीआईओएस को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी कर विद्यालय का संचालन बंद किया जाए। इस पर डीआईओएस विनोद सिंह ने ऐसे सभी 29 विद्यालयों को नोटिस जारी कर इन्हें अविलंब बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा गया कि यदि नोटिस के बाद भी कक्षा का संचालन किया गया, तो संबंधित विद्यालय पर न सिर्फ एक लाख रुपये का जुर्माना किया जाएगा, बल्कि प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर केस भी दर्ज कराया जाएगा। 

बगैर मान्यता के संचालित जिन विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है, उनकी शीघ्र ही जांच की जाएगी। यदि नोटिस मिलने के बाद भी विद्यालय का संचालन होता पाया गया, तो 1 लाख का जुर्माना लगाए जाने के साथ ही विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। -विनोद सिंह  डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें