फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हुआ फैजाबाद-बसखारी फोरलेन का निर्माण

Tue, 20 Sep 2016 11:40 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में बदहाली का शिकार जिला मुख्यालय का मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक जिले को दूसरे जिले से जोड़ने के लिए फोरलेन निर्माण की योजना अब तक जिले में परवान नहीं चढ़ सकी है। फैजाबाद से अंबेडकरनगर को जोड़ने के लिए फोरलेन निर्माण का कार्य प्रारंभ होने की बात दूर, प्रक्रिया ही प्रारंभ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा जिले में कहीं से भी होकर फोरलेन का निर्माण का प्रस्ताव नहीं है। टांडा-रायबरेली राजमार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है, जो कि लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण भी हो चुका है। 

बीते दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडब्लूडी के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर फोरलेन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


साथ ही इसकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के कड़े दिशा निर्देश के बावजूद जिले में इसे लेकर पूरी तरह लापरवाही का माहौल है। गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष पूर्ण जिले से जिले को मिलाने वाले फोरलेन निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई थी।

इसके तहत फैजाबाद से अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय होते हुए बसखारी तक लगभग 84 किमी लंबे फोरलेन निर्माण की घोषणा की गई थी। अब तक इसके निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।

लापरवाही का आलम यह निर्माण कार्य शुरू होने की बात दूर, प्रक्रिया ही प्रारंभ नहीं हो सका है। ऐसे में मुख्यमंत्री के कड़े दिशा निर्देश का कितना पालन समय पर हो सकेगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जिले में इसके अलावा और कोई भी फोरलेन निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। एकमात्र टांडा से रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें