फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेढ़ लाख आबादी के लिए एक फिजीशियन तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर उधारी के चिकित्सकों के भरोसे है। करीब डेढ़ लाख आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए स्थापित अस्पताल में अलग-अलग पदों पर कुल दो मेडिकल अफसर व 11 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से सिर्फ छह पद पर ही तैनाती है। हालत यह है कि दूसरे अस्पताल से संबद्घ चिकित्सक यहां प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। फिजीशियन, आर्थो व सर्जन भी नहीं हैं। कई अन्य स्टाफ का भी टोटा है।
विज्ञापन

नगपुर सीएचसी में 11 चिकित्सक व दो मेडिकल अफसर के पद सृजित हैं। मेडिकल अफसर में डॉ. सीपी भारती व डॉ. वेदप्रकाश की तैनाती है। डॉ. वेदप्रकाश इन दिनों एनेस्थीसिया का प्रशिक्षण लेने चले गए हैं। गायनी के एक पद पर डॉ. सरोज यादव तैनात हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेपुर में तैनात डॉ. भास्कर यहां संबद्ध होकर प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। इनके अलावा यहां प्राथमिक स्वास्थ्य सम्मनपुर के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार को संबद्ध किया गया है।
फिजीशियन, नेत्र सर्जन, ऑर्थो, बाल रोग विशेषज्ञ व रेडियोलॉजिस्ट का सृजित एक-एक पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। वार्ड ब्वाॅय के तीन में से एक, स्वीपर के चार में से एक पद जबकि हेल्थ विजटर, चपरासी, अर्दली, चालक, माली, कुक, ओटी टेक्नीशियन का एक-एक पद रिक्त है। रूम सहायक के अलावा दो फार्मासिस्ट, तीन स्टॉफ नर्स, एक एलटी, एक एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती है। सीएचसी पर मौजूद आयुष चिकित्सा की संविदा डेंटल विशेषज्ञ डॉ. प्रीति सिंह, डॉ विनोद सिंह, डॉ एसके चौहान यहां आने वाले अधिकांश मरीजों का उपचार करते हैं।
विज्ञापन


मरीजों ने जताई नाराजगी
सीएचसी में मरीजों के उपचार के नाम पर अव्यवस्था व मनमानी होती है। अस्पताल में न तो फिजीशियन हैं न ही हड्डी रोग विशेषज्ञ। इन्हीं दोनों बीमारियों से जुड़े लोग अधिक संख्या में अस्पताल पहुंचते हैं। इसके बावजूद न तो फिजीशियन की तैनाती की गई है और न ही ऑर्थो की। यहां आने वाले ज्यादातर मरीज आयुष चिकित्सकों से उपचार कराकर वापस चले जाते हैं। बहादुरपुर के लल्लन, महमदपुर के शिवमंगल दुबे व करमिसिरपुर के प्रिंस यादव ने अस्पताल में चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की तैनाती किए जाने की मांग की है।

बेहतर उपचार का होता प्रयास
अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा है दी जा रही है। स्टाफ की तैनाती के लिए पत्राचार किया जा चुका है। मरीजों का समुचित इलाज प्रतिदिन हो रहा है। जांच व उपचार के साथ दवाएं भी उपलब्ध हो रही हैं। - डॉ. भास्कर प्रभारी, सीएचसी नगपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें