शासन-प्रशासन भले ही गरीबों तक कंबल पहुंचाने व पर्याप्त अलाव जलवाने
का दावा कर रहा हो, लेकिन बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग सरकारी इमदाद से
वंचित हैं।
पर्याप्त संसाधन न होने के चलते वे ठंड से ठिठुरने को विवश हैं।
अकबरपुर विकास खंड क्षेत्र के अंगवल, औरंगनगर, रामपुर बनेथू,
हरिश्चंद्रपुर, पतौना, पांती, खजूरडीह, बंदनडीह, आंतडीह आदि गांव के तमाम
गरीबों को अब तक कंबल नहीं मिल पाया है>
यही नहीं क्षेत्र के सार्वजनिक
स्थलों व चौराहों पर अलाव जलवाने का भी कोई प्रबंध नहीं दिखता। क्षेत्र के
रामभरोसे व चिंता आदि का कहना है कि प्रशासन को गरीबों तक सरकारी मदद
पहुंचाना चाहिए। नाममात्र के कंबल बांटने से सभी गरीबों की ठंड दूर होने
वाली नहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से व्यापक स्तर पर कंबल बंटवाने व
सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने की मांग की है।