फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान 1 सितंबर से

Sun, 31 Aug 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी एक सितंबर से 30 सितंबर तक जनपद में प्रदेश स्तरीय विशेष अभियान नो हेलमेट, नो फ्यूल लागू किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
विज्ञापन

डीएम अनुपम शुक्ला ने सभी पेट्रोल पंपों को एक सितंबर से यह सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिए गए हैं कि केवल वही दो पहिया वाहन जिन्हें चालक और सहयात्री ने हेलमेट पहना हो, उनमें ही ईंधन की आपूर्ति की जाएगी। यदि किसी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों में ईंधन की आपूर्ति की जाती है, तो संबंधित पंप के खिलाफ पेट्रोलियम अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे इस अभियान के सुचारु संचालन और अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए आपस में समन्वय स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें