फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: महिला थाने में कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा

Sun, 12 Feb 2023 05:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
महरुआ थाने में समाधान दिवस में सुनवाई करते डीएम सैमुअल पॉल एन। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सभी थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 70 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। आठ शिकायतें मौके पर निपटा दी गईं। बाकी को निस्तारित करने के लिए जिम्मेदारों को सौंप दिया गया। महिला थाने में एक भी शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन





महरुआ में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें। जो लंबित हैं, उनका भी निस्तारण अविलंब किया जाए। कोई लापरवाही न बरती जाए। यहां तीन शिकायतें आईं। एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान एएसपी संजय कुमार राय व एसडीएम भीटी सचिन यादव आदि मौजूद रहे।




इसके अलावा टांडा में तीन, अलीगंज में चार, हंसवर में तीन, जलालपुर में चार, जैतपुर में छह, कटका में छह, मालीपुर में एक, आलापुर में एक, राजेसुल्तानपुर में चार व अहिरौली में आठ में शिकायतें आईं लेकिन कहीं भी एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन





अकबरपुर कोतवाली में दो की तुलना में एक, बेवाना में चार में एक, सम्मनपुर में दो में एक, बसखारी में छह में एक, इब्राहिमपुर में पांच में एक, जहांगीरगंज में तीन में एक, भीटी में पांच में एक शिकायत का निस्तारण हुआ। महिला थाने में एक भी फरियादी नहीं आईं।






तहसील क्षेत्र अकबरपुर के पहितीपुर निवासी बुजुर्ग पार्वती लाठी के सहारे कांपते पैरों से अकबरपुर कोतवाली पहुंची थीं। शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि साहब हमारे तीन बेटे हैं। हमने संपत्ति का बंटवारा भी कर दिया है। तीनों अलग-अलग रहते हैं। हमने अपने लिए पुश्तैनी घर में एक कमरा ले रखा है। उसी में रहती हूं और खुद ही खाना भी बनाती हूं। अब मंझला बेटा व उसकी पत्नी कई दिनों से परेशान कर रहे हैं। घर से निकाल रहे हैं। इस उम्र में हम कहां जाएंं। अब आप ही न्याय दिला दीजिए।







कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के छाछू मोहल्ला निवासी दीपक सोनी एक बार फिर से बड़ी उम्मीद लेकर थाना समाधान दिवस में पहुंचे थे। शिकायती पत्र सौंपकर बाहर निकले। आने का कारण पूछने पर उनका दर्द छलक उठा।




कहा कि विपक्षियों ने रास्ता अवरुद्ध कर रखा है। 12 बार संपूर्ण समाधान दिवस जबकि 10 बार थाना समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। डीएम व एसपी से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें