अंबेडकरनगर। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए 12 फरवरी को परीक्षा देने का अंतिम मौका है। यह जानकारी देते हुए डीआईओएस मनोज कुमार गिरि ने बताया कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में परीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय, शिवकुमार मिश्र, कमलेश कुमार पटेल की देखरेख में होगी।
भूगोल विषय की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में परीक्षक रामअजोर मौर्य, गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में परीक्षक शकुंतला देवी की देखरेख में होगी।