फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांचवें दिन भी नहीं लगा जया का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। सरयू नदी के चहोड़ा घाट पर डूबी नवविवाहिता जया पांडेय की तलाश पांचवें दिन भी जारी रही, लेकिन देर शाम को परिजनों के हाथ निराशा ही लगी। लगातार खोजबीन के बावजूद जया का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पिता शैलेश पांडेय ने प्रशासन से अभियान तेज करने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण स्टीमर से लगातार तलाश कराना मुश्किल हो रहा है। घटना के तीसरे दिन एसडीआरएफ के लौट जाने के बाद परिवार ने निजी खर्चे पर स्टीमर चलवाया था। घटनास्थल से करीब 14 किलोमीटर के दायरे में कम्हरिया घाट तक खोजबीन के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली है।
भाजपा जिला मंत्री अभिषेक निषाद ने भी तहसील प्रशासन से बात कर जया की तलाश के अभियान को तेज करने और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जयोत्सना बंधु ने बताया कि नवविवाहिता की तलाश के लिए परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें