फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पत्नी व बच्चाें की हत्या के बाद घर पहुंचे तो फफक पड़े नियाज

विज्ञापन
अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में मां-बेटों की हत्या वाले घर के अंदर से सामान बाहर निकलते मृतका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई पत्नी और चार बच्चों की हत्या के बाद शुक्रवार को नियाज अहमद मीरानपुर मुरादाबाद मोहोल्ले स्थित अपने घर पहुंचे तो फफक पड़े। सूना घर देख वह अपने आंसू नहीं रोक सके। शुक्रवार को उन्होंने एसपी प्राची सिंह से भी मुलाकात की। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस की पूछताछ में सहयोग किया।
विज्ञापन

नियाज ने जिस घर को अपने परिवार के लिए बड़े अरमानों से बनवाया था, वहां के सूने आंगन को वह काफी देर तक निहारा किए। जिस कमरे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था वहां पहुंचकर उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों की सुख-सुविधा के लिए जुटाए गए तमाम सामान को देखा। नियाज के साथ पहुंचे भाई सलीम समेत परिवार के अन्य लोगों ने घर की साफ-सफाई कराई। इसके बाद यहां रखे तमाम सामान को बाहर निकलवाया। यह सभी सामान यहां से निकालकर कसड़ा गांव पहुंचा दिए गए, जिनका इस्तेमाल अब नियाज के भाई और उनके परिवार के सदस्य करेंगे। इसके बाद नियाज ने एसपी से मुलाकात की। एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की गई है।
दर्ज कराए गए नियाज के बयान
नियाज ने कोतवाली पहुंचकर जांच में भी सहयोग किया। यहां सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी और इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय को पूर्व में हुए विवाद से लेकर अन्य तमाम पहलुओं पर जानकारी दी। इस मामले में अब तक पुलिस परिवार के चार लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पूछताछ के बाद नियाज के बयान को भी कागजी कार्रवाई में शामिल किया जाएगा। इस बीच नियाज के मुरादाबाद स्थित घर से मिले करीब 16 हजार रुपये भी वापस कर दिए गए हैं। हालांकि पत्नी व बच्चों का मोबाइल वापस नहीं कियन्गयाजा सका है। नियाज ने अपनी वापसी का टिकट कराने का प्रयास शुरू कर दिया है, लेकिन अभी कन्फर्म टिकट न हो पाने के कारण यह तय नहीं हुआ है कि वह कब जाएंगे।
विज्ञापन

जांच के लिए भेजे गए विसरा और पिस्टल
मां और बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने आमिर के पास से मिले पिस्टल को जांच के लिए लखनऊ स्थित एफएसएल लैब भेज दिया है। वहीं विसरा को जांच के लिए वाराणसी की प्रयोगशाला में भेजा गया है। इनकी जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द मुहैया कराने के लिए पत्राचार भी किया गया है।
वर्जन
नियाज ने अपने घर आकर सामान निकलवा लिया है। पुलिस अधिकारियों से मिलकर एक बार फिर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। विसरा के नमूने व पिस्टल को जांच के लिए अलग-अलग लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नितीश कुमार तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें