फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल

Tue, 23 Feb 2016 10:50 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना अन्तर्गत बुढ़ईपुर गांव निवासी सै. अली (19) मंगलवार सुबह बाइक से इल्तिफातगंज बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। राजेसुल्तानपुर थाना अन्तर्गत निनामपुर गांव निवासी पवन कुमार (18) मंगलवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अन्तर्गत एजाज (37) अपनी पत्नी हुस्नआरा (29) के साथ बाइक से राजेसुल्तानपुर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजाबाद जनपद के महाराजगंज निवासी राजमनी (35) व रवि (16) एक ही बाइक से मंगलवार सुबह अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बोलेरो जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजमनी को फैजाबाद रेफर कर दिया गया।

अलीगंज थाना अन्तर्गत आसोपुर गांव निवासी चंद्रभान (58) सोमवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन से बचने के लिए अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अन्तर्गत बहादुरपुर गांव निवासी जुगनू (25) मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीटी थाना अन्तर्गत भीटी निवासी खुजरहां बेगम (26) सोमवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें