फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के नौ मरीज अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Sep 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासिनी शहनाज (40) पत्नी मोबीन रविवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भीटी थाना क्षेत्र के भीटी बाजार निवासी शिवराज (42) पुत्र रामबख्श को शनिवार देर रात उल्टी दस्त होने लगा।
विज्ञापन


परिवारीजन पहले उसे सीएचसी भीटी ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना क्षेत्र अहिरौली बाजार निवासी सुशील (18) पुत्र रामू रविवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बेवाना क्षेज्ञ के नौगवां गांव निवासी रामपाल (17) पुत्र भन्नू को शनिवार देर शाम शाम से उल्टी दस्त से शुरू हो गया। उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासिनी आयशा खातून (21) पुत्री रिजवान को रविवार सुबह उल्टी दस्त शुरू होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी तरह अकबरपुर थाना क्षेत्र के सिझौली निवासिनी किरन (22) पुत्री लालमन शनिवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जैतपुर थाना क्षेत्र के पक्खनपुर गांव की पूजा (16) पुत्री शंकरलाल को डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

भीटी थाना क्षेत्र के बस्तीपुर गांव निवासिनी अजमुलनिशा (70) पत्नी बकरीदी को शनिवार देर रात उल्टी दस्त शुरू हो गई। पहले उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया, लेकिन सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हंसवर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासिनी अंतिमा (17) पुत्री रामतीरथ को भी उल्टी दस्त शुरू होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें