फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar nagar News: गैंगस्टर के आरोपी की नौ लाख की संपत्ति कुर्क

Sun, 18 Sep 2022 03:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

लूट सहित कई मामलों के आरोपी की अंबेडकरनगर में नौ लाख रुपये की संपित्त कुर्क कर ली गई है। एसओ ने कहा कि ऐसा करके उन्होंने अपराध के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में नामजद आरोपी की नौ लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली। एसडीएम सदर व सीओ सिटी की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र बेवाना के ताजपुर निवासी राजकुमार वर्मा के खिलाफ बीते दिनों पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। उसके विरुद्ध लूट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी आधार पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। अब इसी क्रम में शनिवार को एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल व सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ ताजपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने आरोपी की पशुशाला, नलकूप व एक घर को कुर्क कर लिया। एसओ बेवाना वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कुर्की की प्रक्रिया पूरी कर अपराध के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें