पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में नामजद आरोपी की नौ लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली। एसडीएम सदर व सीओ सिटी की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई।
थाना क्षेत्र बेवाना के ताजपुर निवासी राजकुमार वर्मा के खिलाफ बीते दिनों पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। उसके विरुद्ध लूट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी आधार पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। अब इसी क्रम में शनिवार को एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल व सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ ताजपुर गांव पहुंचे।
वहां उन्होंने आरोपी की पशुशाला, नलकूप व एक घर को कुर्क कर लिया। एसओ बेवाना वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कुर्की की प्रक्रिया पूरी कर अपराध के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया गया है।