अंबेडकरनगर के जलालपुर में होता सर्वधर्म सामूहिक विवाह।
- फोटो : अमर उजाला
सहयोग फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार देर शाम नगर के रामलीला मैदान परिसर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें नौ जोड़े दाम्पत्य जीवन की डोर में बंध गए। फाउंडेशन की तरफ से नवदम्पत्तियों को गृहस्थी की सामग्रियां भी उपलब्ध कराई गईं।
गौरतलब है कि सर्वधर्म सामूहिक विवाह की तैयारियां बीते कई दिनों से चल रही थीं। शनिवार देर शाम नगर के रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें नौ जोड़े दाम्पत्य जीवन की डोर में बंध गए।
आयोजन समिति से जुड़े आशुतोष सिंह, सप्रिय गोयल व राजकुमार सोनी ने बताया कि नवदम्पत्तियों को गृहस्थी की आवश्यक सामग्रियां भी उपलब्ध कराई गई हैं। दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने नवदम्पत्तियों को बधाई दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, नगर परिषद अध्यक्ष अबुलबशर अंसारी व बसपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रितेश पांडेय ने कार्यक्रम की सराहना की।