फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जूडो में दम दिखाएंगे अंबेडकरनगर के नौ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के जूडो खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम में अंबेडकरनगर के नौ खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों में छह बालिकाएं और तीन बालक शामिल हैं, जो अब प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या की ओर से बृहस्पतिवार को टीम के खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। इस सूची में अंबेडकरनगर के खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। बालक वर्ग में अयांश मौर्य, शौर्य सिंह और आदित्य यादव चयनित हुए हैं। बालिका वर्ग में आयुषी पासवान, साइना गुप्ता, सौम्या वर्मा, आयुषी पाल, अनुष्का सिंह और शिवानी प्रेम शुक्ला ने मंडलीय टीम में स्थान पाया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने इस चयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन 21 नवंबर को हुआ था। यह चयन एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल के बाद किया गया। इस ट्रायल में कुल 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए चुना गया। इनमें नौ बालक और छह बालिकाएं शामिल थीं। इन खिलाड़ियों ने मंडलीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई। अब इनमें से नौ खिलाड़ियों ने मंडल की टीम में जगह बनाई है। उन्होंने अगला पड़ाव सफलतापूर्वक पार कर लिया है। प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर जूडो बालक-बालिका प्रतियोगिता कानपुर में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता एक दिसंबर से शुरू होगी। इसका समापन तीन दिसंबर को होगा। अंबेडकरनगर के खिलाड़ी इस बड़े मंच पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें